सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मां की खीर

महेश का जन्मदिन था इसी साल महेश की शादी सीमा से हुयी थी और सीमा ने अपनी छोटी बहन के साथ मिलकर ढेर सारी तैयारी कर रखी थी उमेश सुबह जल्दी में ऑफिस चला गया था और शाम को जल्दी आने के लिए भी कह गया था, बीना यंहा वहां दौड़ दौड़ के सारी व्यवस्था कर रही थी और सहेलियों को शाम को आने के लिए फ़ोन भी कर रही थी, उधर कमरे में बीमार महेश की माँ उमादेवी बहु को देख रही थी और उसकी खुशी देख कर मन ही मन खुश हो रही थी उन्हें याद आ रहा था कि महेश के पापा के दुनिया छोड़ने के बाद हर जन्मदिन पर महेश उनकी बनाई खीर से ही मुहँ मीठा करता था पर इस बार नई बहू घर आयी थी तो खीर की बात कहना ठीक नही ये सोच कर उमादेवी चुप रही, देखते देखते शाम हो गयी और महेश भी घर आ गया सारे लोग जुटे थे बहु ने मेज पर बड़े से डिब्बे में शायद केक रखा था और काफी चीजे बनाकर पूरी मेज भर रखी थी, आते ही महेश बीना का हाथ बटाने लगा उमा देवी कमरे में लेटी थी और सोच रही थी की शायद बहु बेटे अपनी खुशी में खुश हैं उमादेवी के लिए यही बहुत था । खीर की बात चाह कर भी नही भूल पा रही थी ,


तभी बहू मां के कमरे में आई और बोली मांजी ये साड़ी आपके लिए महेश लाये हैं पहन लीजिये और जल्दी से बाहर आ जाईये उमादेवी ने बहु बेटे का मन रखने के लिए साड़ी पहन ली और अनमने ढंग से बाहर आ गयी महेश को खीरखिला पाने की कसक मन में थी , तभी आगे बढ़ कर महेश और बीना ने मां का हाथ पकड़ा और मेज तक ले गए सामने बड़े से डिब्बे में केक ढंका हुआ था महेश ने कहा डिब्बा खोलो माँ उमादेवी ने भी बिना कुछ कहे डिब्बा हटा दिया चौक गयी उमा देवी और वहां खड़े लोग समझ नही पर रहे क्या हुआ उस डिब्बे के अंदर छोटी सी कटोरी में खीर रखी थी और लिखा था "माँ की खीर" बीना ने कहा माँ जी महेश ने सुबह ही कह दिया था कि मैं हरबार माँ की खीर से ही मुहँ मीठा करता हूँ और इस बार माँ बीमार हैं तो तुम खीर बना के रखना माँ के हाथ से ही खाऊंगा सभी के आंख में आंसू थे उमादेवी खड़े खड़े रो रही थी पता नही ख़ुशी के आंसू थे या बेटा बहु को गलत समझने के लिए पछतावे के,

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत छोड़ो आंदोलन अगस्त क्रांति

भारत छोड़ो आंदोलन   आज के दिन 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज किया। मार्च 1942 में जापान की सेना भारत के दरवाजे पर पहुंच गई। अमेरिका और मित्र राष्ट्रों के दवाब से चर्चिल ने बड़ी गंभीरता से भारत के सामने समझौते का एक सुझाव रखा। इस सुझाव को भारत तक पहुंचाने के लिए  एक शाकाहारी और  सादा जीवन व्यतीत करने वाले सोसलिस्ट अंग्रेज स्टेफर्ड क्रिप्स को भेजा गया। इसमें भारतवासियों के सामने जापान की हार के बाद एक ऐसी चीज देने का वचन दिया गया जो स्वतंत्रता के बराबर थी।जिसे डोमिनियन स्टेट की योजना कहा गया।  इसमें मुस्लिम लीग के लिए यह गुंजाइश रखी गयी कि उनकी इस्लामी राज्य की मांग को भी पूरा किया जाएगा।  स्टेफर्ड क्रिप्स के आने के 48 घण्टे बाद महात्मा गांधी ने इस प्रस्ताव को कंगाल बैंक का आगामी तिथि का ब्लेंक चेक कहकर अस्वीकार कर दिया क्योंकि इसमें भारत के स्थायी विभाजन की बात कही गयी थी। गांधीजी ने क्रिप्स से कहा कि अगर आपके पास कोई ठोस सुझाव नहीं है तो आप अगले हवाई जहाज से वापस लौट जाएं। क्रिप्स के जाने के अगले दिन सोमवार थ...
लब को आजाद करने दो मुट्ठी भींच लेने दो उन्हें तस्वीर जमाने की जरा सा खींच लेने दो तुम पीपल हो पी लोगो समंदर भी मगर रुको नई जो पौध पनपी हैं इन्हें भी सींच लेंने दो
आसमानी तारे भी सुनहरे लाल नीले हो गए  जब घर की बेटी लाडली के हाथ पीले हो गए  मुस्कराते रहे "पापा" बेटी के जाने तक मगर उसके बाद यूँ रोये की सबके पोर गीले हो गए