सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हैप्पी रोज डे

हैप्पी रोज डे 😊😊 सुन कर चेहरे पर मुस्कान खिल जाना रोम रोम में इश्क भर जाना वाजिब है भाई (शादी शुदा मित्र अहसास से काम चलाये) रोज डे यानि गुलाब दिवस... आज किसी से गुलाब पाकर खुश हो रहे लोगो को बता दूं कि पूरे देश मे गुलाब की 100 प्रजाति मौजूद है आपके "वो" बाकी 99 प्रजाति का गुलाब किसे दे रहे होंगे जरा सोचिए...और जो गुलाब देने वाले लोग है सुनो.. चियर्स यार ...कम से कम 100 को तो दे ही सकते है कसम खा कर की "ये गुलाब तो सिर्फ तुम्हे दिया है" ...खैर जिसे आप rose rose कह कर फूले नही समा रहे है उसका रियाल वैज्ञानिक नाम Rosoideae है "माग्नोल्योप्सीदा" वर्ग का यह पौधा कई लाख साल से धरती पर है...और किसी के चेहरे को गुलाब बोलने से पहले ध्यान रखिएगा की कैटल गुलाब जैसे 7 प्रजाति के गुलाब विषैले काले और भद्दे भी होते है ...कोई आपको गुलाब कहे तो बेधड़क पूछ लीजिये "कौन सा गुलाब" 
एक बात और जान लीजिए आप आज यानि 7 फरवरी को कितना भी rose day रोज डे कर लीजिए भारत सरकार आधिकारिक रूप से 12 फरवरी को "रोज डे" मनाती है...संस्कृति के पहरुओं के लिए भी एक जानकारी अब कोई "गुलाब" कहता मिले तो दीजियेगा कान के नीचे क्योकि गुलाब हिन्दी नही बल्कि फ़ारसी भाषा है हिंदी में तो पाटलम्, कर्णिका देवपुष्प और तमिल में इराशा कहते है अब बंगाल में चुनाव है तो बंगाली में बताना जरूरी है तो बाबू मोशाय गुलाब को बंगाली में गोलाप कहते है और बंगाली बाबू रवीन्द्रनाथ टैगोर गुलाब के लिये कहते थे ‘‘अगर तुम्हारे पास दो रोटी हैं तो उनमें से एक को बेचकर गुलाब ले आओ।'’ .
एक और मजेदार बात गुलाब क्रांति सुनकर लग रहा होगा कि ये गुलाब की खेती से सम्बंधित होगा न जी न गुलाब क्रांति झींगा मछली के उत्पादन से सम्बंधित है ...सुबह गुलाब दीजिये और शाम को गुलाबी क्रांति फ्राई कीजिये 😊😊😊 HAPPY ROSE DAY

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत छोड़ो आंदोलन अगस्त क्रांति

भारत छोड़ो आंदोलन   आज के दिन 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज किया। मार्च 1942 में जापान की सेना भारत के दरवाजे पर पहुंच गई। अमेरिका और मित्र राष्ट्रों के दवाब से चर्चिल ने बड़ी गंभीरता से भारत के सामने समझौते का एक सुझाव रखा। इस सुझाव को भारत तक पहुंचाने के लिए  एक शाकाहारी और  सादा जीवन व्यतीत करने वाले सोसलिस्ट अंग्रेज स्टेफर्ड क्रिप्स को भेजा गया। इसमें भारतवासियों के सामने जापान की हार के बाद एक ऐसी चीज देने का वचन दिया गया जो स्वतंत्रता के बराबर थी।जिसे डोमिनियन स्टेट की योजना कहा गया।  इसमें मुस्लिम लीग के लिए यह गुंजाइश रखी गयी कि उनकी इस्लामी राज्य की मांग को भी पूरा किया जाएगा।  स्टेफर्ड क्रिप्स के आने के 48 घण्टे बाद महात्मा गांधी ने इस प्रस्ताव को कंगाल बैंक का आगामी तिथि का ब्लेंक चेक कहकर अस्वीकार कर दिया क्योंकि इसमें भारत के स्थायी विभाजन की बात कही गयी थी। गांधीजी ने क्रिप्स से कहा कि अगर आपके पास कोई ठोस सुझाव नहीं है तो आप अगले हवाई जहाज से वापस लौट जाएं। क्रिप्स के जाने के अगले दिन सोमवार थ...
लब को आजाद करने दो मुट्ठी भींच लेने दो उन्हें तस्वीर जमाने की जरा सा खींच लेने दो तुम पीपल हो पी लोगो समंदर भी मगर रुको नई जो पौध पनपी हैं इन्हें भी सींच लेंने दो
आसमानी तारे भी सुनहरे लाल नीले हो गए  जब घर की बेटी लाडली के हाथ पीले हो गए  मुस्कराते रहे "पापा" बेटी के जाने तक मगर उसके बाद यूँ रोये की सबके पोर गीले हो गए